CG: गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली पत्नी, पति ने डंडे से पीट कर दी निर्मम हत्या - Balaji 36 News

CG: गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली पत्नी, पति ने डंडे से पीट कर दी निर्मम हत्या


गरियाबंद : गरियाबंद जिले में चरित्र संदेह के चलते एक ने पति अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी है। बीते कई दिनों से उसे पत्नी के ऊपर चारित्रिक संदेह था, गुरुवार दोपहर जब घर पहुंचा तो महिला गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। जिसके बाद इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आवेश में आकर पति ने पत्नी पर ताबड़तोड़ डंडे से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जिले के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अड़गड़ी की है। थाना प्रभारी शोभा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर से 13 किलोमीटर दूर शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अड़गड़ी निवासी अनीता बाई पति धुरवा राम का अन्य व्यक्ति नरसिंग के साथ कई दिनों से अवैध संबंध थे। इसे लेकर पति पत्नी के बीच कई बार विवाद हो चुका था। गुरूवार को क्षेत्र में नवाखाई त्योहार था। ग्रामीण इसमें व्यस्त थे। इस बीच को जब पति धुरवा राम घर पहुंचा तो अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्से से आग बबूला हो गया और अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ डंडे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान उसने नरसिंग के साथ भी मारपीट की लेकिन वह बच निकला।

अंचल में नवाखाई पर्व होने के कारण गुरुवार को घटना की जानकारी लोगों को देर शाम को लगी। वहीं शुक्रवार को ग्रामीणों ने इसकी जानकारी शोभा थाना को दी। जिसके बाद शोभा थाना प्रभारी हिमाचल ध्रुव द्वारा शुक्रवार को टीम के साथ ग्राम अड़गड़ी पहुंचे। मामले की प्रारंभिक जांच करते हुए आरोपी पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। वहीं पंचनामा बनाकर महिला का शव पीएम के लिए मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

इधर, शोभा थाना प्रभारी हिमाचल ध्रुव ने बताया कि शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़गड़ी में पति द्वारा अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर उस पर डंडे से वार कर हत्या किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। महिला का शव पीएम के लिए भेजा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *