CG : गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत - Balaji 36 News

CG : गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत


जशपुर : जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, बाबू साजबहार गांव में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर पर एक युवक बैठा था तभी अचानक वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, तुमला थाना क्षेत्र के बाबू साजबहार में कल देर शाम गणेश विसर्जन करने के दाैरान एक ट्रैक्टर में बैठा युवक ट्रेक्टर के निचे गिर गया, जिससे युवक ट्रैक्टर के पहिये के निचे आ गया और मौके पर ही उसकी माैत हाे गई. मृतक युवक का नाम सुबरन डंंगसेना उम्र 34 वर्ष बताया जा रहा है. फिलहाल तुमला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *