CG News : कर्नाटक में 224 सीटों पर मतदान जारी: मुख्यमंत्री बघेल ने किया ट्वीट, कहा-भाजपा की हार ही “भ्रष्टाचार” की हार, जनता आज मतदान से देगी जवाब - Balaji 36 News

CG News : कर्नाटक में 224 सीटों पर मतदान जारी: मुख्यमंत्री बघेल ने किया ट्वीट, कहा-भाजपा की हार ही “भ्रष्टाचार” की हार, जनता आज मतदान से देगी जवाब


रायपुर। कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। इस बीच छग के सीएम भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel) ने ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में सीएम ने लिखा – भाजपा की हार ही “भ्रष्टाचार” की हार है. कर्नाटक की जनता आज मतदान से जवाब देगी. कर्नाटक की जनता को शुभकामनाएँ।

राज्य में 5.31 करोड़ वोटर और 2615 कैंडिडेट

राज्य में 5.31 करोड़ वोटर और 2615 कैंडिडेट हैं। मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और JDS के बीच है। नतीजे 13 मई को आएंगे। इस बार भाजपा के लिए PM नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के बड़े नेताओं ने साढ़े चार सौ से ज्यादा रैलियां कीं। 100 से ज्यादा रोड शो भी किए। खुद PM मोदी दो दिन कर्नाटक में रुके। वहीं, राहुल, प्रियंका और सोनिया ने 31 से ज्यादा सभाएं कीं।चुनावी कैंपेन में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कमीशन पर फोकस रखा। वहीं, भाजपा ने बजरंगबली, बजरंग दल, आतंकवाद को मुद्दा बनाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *