BREAKING : आकाशीय बिजली गिरने से 19 मवेशियों की मौत, राहत कार्य में जुटा स्थानीय प्रशासन - Balaji 36 News

BREAKING : आकाशीय बिजली गिरने से 19 मवेशियों की मौत, राहत कार्य में जुटा स्थानीय प्रशासन


कांकेर  : कांकेर जिले के रावघाट क्षेत्र के आतुरबेड़ा गांव में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 19 मवेशियों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 3 बैल, 4 गाय और 12 बकरियों की जान चली गई। लगातार हो रही मूसलधार बारिश की वजह से यह घटना हुई। स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है और प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *