मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ प्रवास पर, चक्रधर समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल - Balaji 36 News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ प्रवास पर, चक्रधर समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल


रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय 7 एवं 8 सितम्बर 2024 को रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  साय 7 सितम्बर को दोपहर 2.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.15 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री  साय अपरान्ह 3.30 से 4.15 बजे तक शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सर्किट हाऊस रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री  साय शाम 5.30 बजे से रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय रात्रि 8.35 बजे नटवर स्कूल मैदान में आयोजित महाराष्ट्र मंडल के 85वें सार्वजनिक गणेशोत्सव में शामिल होंगेे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम रायगढ़ में करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *