अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपियों से 2 लाख 70 हजार की कीमत का 45 किलो गांजा जप्त - Balaji 36 News

अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपियों से 2 लाख 70 हजार की कीमत का 45 किलो गांजा जप्त


दुर्ग :  जिले में पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 45 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कुल कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। सभी आरोपी भिलाई के निवासी हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने इस ऑपरेशन की जानकारी सेक्टर 6 कंट्रोल रूम में दी और गिरोह के खुलासे को महत्वपूर्ण बताया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *