BREAKING : राजधानी में लॉ स्टूडेंट से रेप, पुलिस के जवान ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म - Balaji 36 News

BREAKING : राजधानी में लॉ स्टूडेंट से रेप, पुलिस के जवान ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म


रायपुर : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक लॉ स्टूडेंट से पुलिस के जवान ने दुष्कर्म किया है, आरोपी जवान चंद्रमणि ने अपने ही कार में युवती से रेप किया है, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है. पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, लॉ स्टूडेंट की आरक्षक चंद्रमणि से जान पहचान थी. एक दिन आरोपी जवान ने छात्रा को फोन कर घूमने जाने के बहाने बुलाया और फिर कार में ही छात्रा के साथ रेप किया. छात्रा का आरोप है कि रेप के पहले उसे कुछ नशीला पदार्थ खिलाया, जिसकी वजह से वो बेहोश हो गयी. पीड़िता जब होश में आई, तब तक आरोपी जवान अपनी हवस बुझा चुका था. आरोपी जवान चंद्रमणि पुलिस अकादमी में तैनात है, आरोपी जवान ने अपने ही कार में युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है, फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *