BJP अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं के बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है : किरण देव - Balaji 36 News

BJP अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं के बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है : किरण देव


जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को गति देने  गुरूवार को नगर मण्डल एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संयुक्त रूप से भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव शामिल हुये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को गंभीरता से योगदान देना है और भाजपा की सदस्यता अभियान को तेजी से बढ़ाना है।

देव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये कहा कि भाजपा अपने करोड़ों करोड़ कार्यकर्ताओं के बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा के सदस्यता अभियान में नये सदस्यों को जोड़ने का काम हमारे कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व कर्मठता से पूरा करेंगे, यह पूर्ण विश्वास है। सभी कार्यकर्ता निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें।बिहार जमुई की भाजपा विधायक व भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रेयशी सिंह ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान में देश का हर नागरिक, समाजसेवी जुड़ना चाहता है और भाजपा का सदस्य बनने इच्छुक है। ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क कर भाजपा सदस्यता अभियान की रफ़्तार बढ़ाने में सभी कार्यकर्ता अग्रणी रहे।
ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, सदस्यता अभियान प्रदेश सह प्रभारी युवा मोर्चा अभिषेक प्रताप सिंह ने भी संबोधन किया। कार्यक्रम का संचालन नगर मण्डल महामंत्री संग्राम सिंह राणा व आभार प्रदर्शन सदस्यता अभियान नगर मण्डल संयोजक मनोहर तिवारी ने किया।कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *