CG : दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक की हत्या, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार, इलाके में फैली सनसनी..... - Balaji 36 News

CG : दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक की हत्या, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार, इलाके में फैली सनसनी…..


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तिफरा इलाके में एक युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है। सिरगिट्टी पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, तिफरा के बछेरापारा निवासी आकाश सूर्या सुबह करीब 9 बजे अपने काम के लिए घर से निकला। इस दौरान बछेरापारा चौक के पास उसकी मुलाकात शुभम साहू से हुई, जो उसी इलाके का रहने वाला है। पुरानी रंजिश पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। इस बीच आरोपी शुभम साहू ने अचानक चाकू से आकाश सूर्या पर हमला कर दिया।

इस हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सिम्स अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *