CG - फर्जी अंकसूची से महिला ने विभाग में पाई नौकरी...दोनों महिलाओ के खिलाफ FIR दर्ज..!! - Balaji 36 News

CG – फर्जी अंकसूची से महिला ने विभाग में पाई नौकरी…दोनों महिलाओ के खिलाफ FIR दर्ज..!!


जशपुरनगर। आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जीवाड़ा मामले में दो महिलाओ के विरुद्ध सन्ना और बगीचा पुलिस ने धारा 420,467,468,471 के तहत अपराध दर्ज किया है।सन्ना के आइसीडीएस विभाग के परियोजना अधिकारी ने शिकायत में कहा है कि 2022 – 23 में ग्राम पंचायत डुमर्कोना के धोरापाठ में आँगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। भर्ती प्रक्रिया के बाद डुमरकोना निवासी माधवी बाई पति भागीरथी को नियुक्ति दी गई थी। ज़ब माधवी के कक्षा 12 वी की अंक सूची को सत्यापन के लिए सूरजपुर जिले के भैयाथान भेजा गया तो स्कूल के प्राचार्य ने उक्त अंक सूची को फर्जी बताया। धोरासाढ में नियुक्त माधुरी के अंक सूची को भी सत्यापन के दौरान फर्जी पाया गया था।

दोनों मामला सामने आने के बाद,जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने फर्जीवाडा कर नोकरी हासिल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।महिला एवं बाल विकास विभाग ने माधवी और माधुरी को बर्खास्त करने और उनके स्थान पर दूसरा स्थान पाने वाली महिलाओ को नियुक्ति पत्र जारी कर मामले से पल्ला झाड लिया था। इससे भड़के जनजातीय सुरक्षा मंच ने एक बार फिर बैठक के बाद 12 सितंबर को सन्ना में धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इसके बाद विभाग फर्जीवड़ा करने वाली दोनों महिलाओ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *