CG ब्रेकिंग : दो IAS अफसरों का तबादला...अब ये होंगे उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त - Balaji 36 News

CG ब्रेकिंग : दो IAS अफसरों का तबादला…अब ये होंगे उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त


रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने विभागीय आदेश के माध्यम से जनक प्रसाद पाठक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (2007) को आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर नियुक्त किया है। पूर्व में उन्हें आयुक्त बिलासपुर संभाग, बिलासपुर के पद पर तैनात किया गया था, लेकिन अब उनकी नियुक्ति में आंशिक संशोधन करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा विभाग का आयुक्त बनाया गया है।
इसके अलावा, महादेव कावरे, भारतीय प्रशासनिक सेवा (2008), जो वर्तमान में आयुक्त रायपुर संभाग, रायपुर के पद पर कार्यरत हैं, को आयुक्त बिलासपुर संभाग, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *