सदस्यता अभियान में सहभागी बनने विधायक गजेंद्र यादव ने आव्हान सदस्यता अभियान को लेकर अहिवारा में कार्यशाला - Balaji 36 News

सदस्यता अभियान में सहभागी बनने विधायक गजेंद्र यादव ने आव्हान सदस्यता अभियान को लेकर अहिवारा में कार्यशाला


दुर्ग। सदस्यता अभियान 2024 अंतर्गत अहिवारा मंडल में आयोजित कार्यशाला में दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव शामिल हुए और कार्यकर्त्ताओ को राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता देने आव्हान किये। 01 सितंबर से देशभर में शुरू होने वाले सदस्यता अभियान की तकनीकी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए अभियान में अधिक से अधिक भाजपा का सदस्य बनाने कहा।

भारतीय जनता पार्टी 01 सितंबर को सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी। प्रधानमंत्री मोदी भाजपा सदस्यता का शुरुआत करेंगे। अभियान को लक्ष्य के अनुरूप सफल बनाने आज अहिवारा मंडल में कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव रहे। कार्यशाला में उपस्थित अहिवारा के कार्यकर्त्ताओ को सम्बोधित करते हुए केन्द्र सरकार की उपलब्धियों तथा प्रदेश में विष्णुदेव के सुशासन में हो रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी हर घर तक पहुंचने की बात कही, इस दौरान उपस्थित नये कार्यकर्त्ताओ को अहिवारा भाजपा के कार्यकर्त्ताओ ने कैसे त्याग व संघर्ष कर पार्टी को सिंचकर इस मुकाम तक पहुँचाये है बताये। अहिवारा भाजपा विचार भूमि है इसे और अधिक मजबूत बनाना है। सदस्यता अभियान के तहत हर कार्यकर्त्ता को घर घर पहुंचकर जनता को विश्व के सबसे बड़ी पार्टी का हिस्सा बनाने में अपनी भूमिका दे।
इस दौरान न. प. अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, दीपक चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष लिमन साहू, महामंत्री संजय पाण्डेय, श्रीमती चंद्रकला मांडले, अनुज साहू, आनंद ताम्रकार, विजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *