CG : केंद्रीय जेल से 22 बंदी फरार, पैरोल से लौटे बिना गायब...प्रशासन में मचा हड़कंप...!! - Balaji 36 News

CG : केंद्रीय जेल से 22 बंदी फरार, पैरोल से लौटे बिना गायब…प्रशासन में मचा हड़कंप…!!


बिलासपुर। बिलासपुर केंद्रीय जेल से पैरोल पर गए 22 बंदी अब तक वापस नहीं लौटे, जिससे जेल प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं। बंदियों के फरार होने की जानकारी मिलने के बाद संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पैरोल पर छुट्टी मिलने के बाद, इन बंदियों को एक निश्चित अवधि के बाद जेल में वापस आना था, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी ने जेल प्रबंधन को हिला कर रख दिया है।
 जेल अधीक्षक के अनुसार, ये सभी बंदी विभिन्न गंभीर अपराधों में सजा काट रहे थे, जिनमें हत्या, दुष्कर्म और अन्य गंभीर मामले शामिल हैं। अधिकांश बंदी कोरोनाकाल के दौरान अच्छे चाल-चलन के आधार पर पैरोल पर छोड़े गए थे, और महामारी के दौरान पैरोल की अवधि को कई बार बढ़ाया गया था।
 जेल प्रशासन ने कई बार बंदियों के परिवारों को सूचना दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब इन 22 बंदियों के फरार होने के कारण जेल प्रशासन के सामने सुरक्षा और कानूनी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *