https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
कर्नाटक। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव-प्रचार कर रहे एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान हैदर अली नदफ के रूप में की गई है। मृतक हैदर अली विजयपुरा में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, हैदर अली जब चुनाव-प्रचार कर रहा था, तभी हत्यारे एक कार में आए और उसे गोली मारकर मौके से फरार हो गए। नदफ की पत्नी निशात विजयपुरा नगर निगम की सदस्य हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
10 मई को होना है मतदान
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर 10 मई को वोटिंग होगी, जबकि 13 मई को मतगणना होगी।