https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजिम पुन्नी मेला का फिर से नाम बदल दिया गया है। विधानसभा से पारित संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने विधेयक को मंजूरी दी है। बदले हुए नाम का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राजिम में लगने वाले मेले का नाम रमन सरकार में राजिम कुंभ मेला हुआ करता था। पूर्वार्ति कांग्रेस सरकार ने इसका नाम राजिम पुन्नी मेला कर दिया था। अब फिर से ये मेला राजिम कुंभ कहलाएगा।
