CG : फिर शर्मसार हुआ गुरु शिष्य का रिश्ता...साइन के बदले में छात्रा से प्रिंसिपल ने की ये डिमांड...पढ़िए पूरी खबर - Balaji 36 News

CG : फिर शर्मसार हुआ गुरु शिष्य का रिश्ता…साइन के बदले में छात्रा से प्रिंसिपल ने की ये डिमांड…पढ़िए पूरी खबर


रामानुजगंज:  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लारंग साय पीजी कॉलेज के प्राचार्य पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। कालेज के ही छात्रा ने प्राचार्य द्वारा आवेदन पर हस्ताक्षर के बदले घर पर बुलाने और गंदे इशारे करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने रामानुजगंज थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

छात्रा का आरोप है कि उन्हें एक आवेदन पर प्रिंसिपल से हस्ताक्षर कराना था। उन्होंने प्राचार्य से हस्ताक्षर के लिए कहा तो बदले में उनसे घर पर बुलाने लगा। इतना ही नहीं गंदे इशारे भी करने लगा। छात्रा ने रामानुजगंज थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *