मरने के बाद 2 गज जमीन के लिए हुआ बवाल : शमशान घाट के रास्ते पर खड़ी कर दी दीवार, शव के अंतिम संस्कार को लेकर दो आपस में भिड़े लोग, फिर जो हुआ - Balaji 36 News

मरने के बाद 2 गज जमीन के लिए हुआ बवाल : शमशान घाट के रास्ते पर खड़ी कर दी दीवार, शव के अंतिम संस्कार को लेकर दो आपस में भिड़े लोग, फिर जो हुआ


जीपीएम। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां शव के अंतिम संस्कार को लेकर एक गांव में जमकर विवाद हो गया। शमशान जाने वाले मार्ग में निजी भूमि पर दीवार खड़ी करने को लेकर दो गुटों में विवाद होने के बाद मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि इस विवाद के कारण करीब 4 घंटे तक शव को सड़क पर ही रखा गया। नाराज ग्रामीणों ने रास्त में बने दीवार तोड़कर शव को शमशान लेकर पहुंचे। तब जाकर ये पूरा मामला शांत हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बीच बचाव कर विवाद को नियंत्रित किया गया।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम अंडी का है। बताया जा रहा है कि गांव के शमशान भूमि जाने के मार्ग पर पड़ने वाले निजी भूमि के मालिक ने अपनी जमीन पर दीवार खड़ी कर दी थी। इसी बीच रविवार की रात गांव में ही रहने वाले दीपक गुप्ता की मौत हो गई थी। इसके बाद आज सुबह मृतक के परिजन शव यात्रा लेकर शमशान जाने के लिए निकले। इसी दौरान रास्ते में पढ़ने वाली निजी भूमि के मालिक ने अपनी जमीन से शव जाने से रोक दिया। शव यात्रा रोके जाने के बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया। शव यात्रा रुकने की खबर जैसे ही मृतक परिवार की महिलाओं को लगी, तो सभी मौके पर आ गए।

शव को शमशान ले जाने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष की महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। इस विवाद में शव लगभग चार घंटे तक मौके पर ही पड़ा रहा। तनाव ग्रस्त माहौल में पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस अधिकारियों ने भी जमीन के मालिक को समझाने की कोशिश की गयी, लेकिन वो अपनी पुश्तैनी भूमि होने का हवाला देकर शमशान के लिए रास्ता नही देने की बात पर अड़ा रहा। इसी बीच पीड़ित परिवार ने शव यात्रा के रास्ते में आने वाली दीवार का बड़ा हिस्सा ढहा दिया और शव को लेकर शमशान पहुंच गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *