CG - दिल दहला देने वाली वारदात : झाड़ियों में मिली अर्धनग्न अवस्था में महिला की लाश...हैवानियत के बाद हत्या की आशंका - Balaji 36 News

CG – दिल दहला देने वाली वारदात : झाड़ियों में मिली अर्धनग्न अवस्था में महिला की लाश…हैवानियत के बाद हत्या की आशंका


जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक और खौफनाक घटना सामने आई है। एक महिला की अर्धनग्न लाश घर से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर के अकलतरा वार्ड नंबर 5 के खोड़ मार्ग में एक अधेड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में लाश मिली। महिला की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का शिनाख्त कर ली। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम करीब 7 से 8 बजे 55 वर्षीय महिला घर से निकली थी लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। परिवार वालों का कहना है कि महिला कही भी चली जाती थी मगर घर जरूर आती थी। इस वजह से खोजबीन नहीं की गई।

अकलतरा पुलिस ने बताया कि राहगीरों से सूचना मिली थी कि सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा है। घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची। महिला का शव अर्ध नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। महिला के प्राइवेट पार्ट में झाड़ियों की लकड़ी के टुकड़े घुसे मिले हैं। आशंका है कि महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लगता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *