CG : तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर से टकराई...मां बेटी सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर - Balaji 36 News

CG : तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर से टकराई…मां बेटी सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर


बिलासपुर : जिले के सकरी क्षेत्र मे एक भयानक सड़क हादसा हुआ है, यहां एक तेज रफ्तार कार रोड पर खड़ी ट्रेलर से जा टकराई, इस हादसे मे माँ और 2 बेटी सहित तीन महिलाओ की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। सड़क हादसा इतना भयंकर था की कार बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया और तीन की मौत और दो लोगो के गंभीर रुप से घायल होने की जानकारी मिली है, घायलो को अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ सभी का इलाज किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला यह है की शुभम विहार कॉलोनी मे रहने वाली फैमली रात्रि में चकर भाटा स्थित होटल से खाना खा कर लौट रहे थे, तभी सकरी मेन रोड पर कार चालक बेलेन्स बिगड़ा और कार रोड पर खड़ी ट्रैलर से जा टकराई यह हादसा इतना भयानक था की मौक़े पर ही तीन लोगो की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस मौक़े पर पहुंची और जाँच मे जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *