BREAKING : रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया पटवारी...इस काम के लिए मांगे थे 30 हजार रुपए..जानिए पूरा मामला..!! - Balaji 36 News

BREAKING : रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया पटवारी…इस काम के लिए मांगे थे 30 हजार रुपए..जानिए पूरा मामला..!!


रायपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ एसीबी की टीम ने रायपुर में 10 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पटवारी का नाम बृजेश मिश्रा है। पटवारी ने दो लोगों से 30 हजार की मांग की थी। 10 हजार नगदी दिये गये थे। बाकी के बचे 20 हजार किस्त में देने की बात हुई थी। आज 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ एसीबी की टीम ने पटवारी को पकड़ा।

दरअसल, पीड़ित मंगलूराम एवं योगेन्द्र बघेल ग्राम नकटी तिल्दा, रायपुर के निवासी है जिनके द्वारा एसीबी रायपुर में शिकायत की गई थी कि ग्राम नकटी स्थित भूमि की बिक्री का सौदा दोनों ने आपस में तय किया। बिक्री के लिये सत्यापित बी-1 एवं खसरे में सुधार के लिये पटवारी बृजेश मिश्रा द्वारा दोनों से 30 हजार रूपये रिश्वत के रूप में मांग की गई हैं, जिसमें से 10 हजार रूपये उसके द्वारा ले लिया गया है, एवं शेष राशि में 10-10 हजार की किस्तों में लेने के लिये सहमत हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *