Crime : बदमाशों के हौसले बुलंद, पेट्रोल पंप संचालक से दिनदहाड़े 6 लाख लूटकर फरार, जांच में जुटी पुलिस - Balaji 36 News

Crime : बदमाशों के हौसले बुलंद, पेट्रोल पंप संचालक से दिनदहाड़े 6 लाख लूटकर फरार, जांच में जुटी पुलिस


मिली जानकारी के अनुसार, करतला थाना अंतर्गत रामपुर अधरिकोना गांव के पास लुटेरों ने पेट्रोल पंप संचालक पर डंडे ताबड़तोड़ हमला किया। बैग में रखे 6 लाख रुपए छीनकर गांव से लगे जंगल की ओर भाग गए। घटना उस समय घटी जब पेट्रोल पंप संचालक संतोष गोयल बाइक से रामपुर से अपने घर सक्ति जा रहे थे। इस दौरान लुटेरों ने उन पर डंडे से हमला किया और बैग में रखे 6 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। खून से लथपथ संतोष गोयल ने फोन से पुलिस को घटना की जानकारी दी। फ़िलहाल पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *