BREAKING : नक्सलियों ने बैनर लगाकर की दहशत फैलाने की कोशिश...28 से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की - Balaji 36 News

BREAKING : नक्सलियों ने बैनर लगाकर की दहशत फैलाने की कोशिश…28 से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की


कांकेर : रविवार से नक्सलियों की शहीदी सप्ताह शुरू हो गई है। वहीं नक्सलियों ने जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर मलांजकुडुम के घाटी से लगे सड़क किनारे बैनर लगाया है, वहीं इसके साथ ही भारी मात्रा में पर्चे भी फेंके। नक्सलियों ने बैनर पोस्टर फेंककर 28 से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की है। नक्सलियों ने बैनर में लगातार हो रहे नुकसान को लेकर चिंता भी जताई है।बैनर में लिखा कि माओवादी छापामार युध्द नियमो का सृजनात्मक रूप से पालन करेंगे, ताकि आवश्यक रूप से हो रहे नुकसान को कम किया जा सके, साथ ही गुरिल्ला युध्द में विजय का अनुपात बढ़ाने का भी उल्लेख बैनर में किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *