CRIME : झाड़ियों मे मिली युवक की कटी लाश..इलाके में दहशत..!! - Balaji 36 News

CRIME : झाड़ियों मे मिली युवक की कटी लाश..इलाके में दहशत..!!


शाजापुर : चीलर डेम के पास नहर वाली रोड पर एक युवक की गला कटी लाश मिली है। जैसे ही लोगों को इस मामले की जानकारी मिली तो सनसनी फैल गई। मौके पर एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान, कोतवाली थाना टीआई बृजेश मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे

जांच पड़ताल के बाद युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। देर रात तक जिला अस्पताल परिसर में भीड़भाड़ लगी रही। मामले को लेकर एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान ने जानकारी दी है। मृत युवक शाजापुर का ही निवासी बताया जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *