अगर आप भी कमल विहार में मकान लेना चाहते हैं तो हो जाइए सावधान, मकान दिलवाने के नाम पर हो रही ठगी, करोड़ों रुपए ले उड़े दो शातिर - Balaji 36 News

अगर आप भी कमल विहार में मकान लेना चाहते हैं तो हो जाइए सावधान, मकान दिलवाने के नाम पर हो रही ठगी, करोड़ों रुपए ले उड़े दो शातिर


रायपुर। राजधानी रायपुर के कमल विहार क्षेत्र से ठगी का मामला सामने आया है। जहां पर बंटी बबली द्वारा मासूम लोगो से ठगी कर करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गए है। पूरा मामला टिकरापारा थाना का है। दोनों ने मिलकर 32 लोगों को चूना लगाया है। पीड़ित लोगों का सपना अब टूट गया है। जिसकी शिकायत थाने में की है।

पुलिस का कहना है कि कौशल्या विहार स्थित आरडीए कॉलोनी में स्वतंत्र मकान दिलाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते FIR दर्ज कर लिया है एवं दोनो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *