REAKING : मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, अग्निवीरों की सेवा समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक, वन रक्षक सहित इन पदों पर मिलेगी नौकरी - Balaji 36 News

REAKING : मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, अग्निवीरों की सेवा समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक, वन रक्षक सहित इन पदों पर मिलेगी नौकरी


रायपुर : आज कारगिल दिवस के अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने अग्निवीरों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के अग्निवीर जब भारतीय सेना में अपनी सेवा के पश्चात वापस आएंगे तो छत्तीसगढ़ सरकार इन नौजवानों को पुलिस सेवा में आरक्षक, वन सेवा में वन रक्षक और जेल प्रहरी इत्यादि पदों में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी।

वहीं सीएम ने आगे कहा कि अग्निवीरों को इसके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश हमारी सरकार शीघ्र ही जारी करने जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *