छत्तीसगढ़ में भी दिखा माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का असर...6 फ्लाइट्स हुई रद्द,दिल्ली में फंसे यें मंत्री - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ में भी दिखा माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का असर…6 फ्लाइट्स हुई रद्द,दिल्ली में फंसे यें मंत्री


रायपुर। Microsoft की आउटेज के कारण विदेशों के साथ-साथ देश में विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. छत्तीसगढ़ में भी इसका असर दिखाई दिया। माइक्रोसॉफ्ट एरर के कारण रायपुर एयरपोर्ट की 6 फ्लाइट रद्द की गई हैं। इसकी वजह से यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सर्वर में समस्या की वजह से शुक्रवार को रायपुर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु जाने वाली 6 फ्लाइट रद्द कर दी गई है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइट रद्द होने से मंत्री ओपी चौधरी भी दिल्ली से रायपुर नहीं पहुंच पाए, जिसके चलते वे कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हो सके।

रद्द की गई फ्लाईट्स की जानकारी

कोलकाता-आरपीआर-कोलकाता (6ई 7215/6ई 7216)

हैदराबाद-आरपीआर-हैदराबाद (6ई 7248/6ई 7249)

मुंबई-आरपीआर-मुंबई (6ई 2371/6ई 5049)

बैंगलोर-आरपीआर-बैंगलोर (6ई 978/6ई 979)

दिल्ली-आरपीआर-दिल्ली (6ई 2094 / 6ई 5347)

कोलकाता-आरपीआर-कोलकाता (6ई 417/6ई 801)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *