BREAKING : पुलिस और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी, कई जवानों और माओवादियों के घायल होने की खबर - Balaji 36 News

BREAKING : पुलिस और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी, कई जवानों और माओवादियों के घायल होने की खबर


कांकेर : छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। बताया जा रहा है कि पिछले 2 घंटे से दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग की जा रही है। मुठभेड़ में सी सिक्सटी (C- 60) गढ़चिरौली के 2 जवानों के घायल होने की भी खबर है, वहीँ नक्सलियों को भारी नुकसान होने की खबर है। हालांकि इस मामले में अभी अधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं मिली है। महाराष्ट्र के छिंदवट्टी गांव के पास नक्सलियों से जवानों का सामना हुआ है। जानकारी के मुताबिक पिछले 2 घंटे से मुठभेड़ चल रही है। इधर जानकारी ये भी आ रही है कि घायल जवानों को लेने के लिए हेलीकाप्टर भी पहुंचा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *