CG BREAKING : बालोद दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत, सीएम बघेल ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे का किया ऐलान - Balaji 36 News

CG BREAKING : बालोद दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत, सीएम बघेल ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे का किया ऐलान


बालोद। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के बालोद में हुए दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिसपर सीएम बघेल ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए मुआवजा राशी देने की घोषणा की है। बता दें कि बालोद जिले में बुधवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी एक ही परिवार के लोग हैं, जो शादी समारोह में बोलेरो से जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके चलते मौके पर ही सभी की मौत हो गई। एक घायल डेढ़ साल की बच्ची ने रायपुर ले जाते वक्त दम तोड़ा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *