BREAKING: राजधानी में चली गोली, कोयला कारोबारी के ऑफिस में फायरिंग से मचा हड़कंप - Balaji 36 News

BREAKING: राजधानी में चली गोली, कोयला कारोबारी के ऑफिस में फायरिंग से मचा हड़कंप


रायपुर: रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कोयला कारोबारी के ऑफिस में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस वारदात के बाद से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उद्योग भवन तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि अमन साहू गैंग ने इस गोलीबारी को अंजाम दिया है।

अमन साहू गैंग का सक्रिय सदस्य-

आरोपियों का झारखण्ड के कुख्यात अमन साहू गैंग के सक्रिय सदस्य थे, जिनके पास से घटना में इस्तेमाल किए जाने वाले पिस्टल बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मास्टर माइंड मयंक सिंह मलेशिया से अमन साहू गैंग से जुड़े इन आरोपियों को निर्देशित कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, मयंक सिंह अपने शूटर्स के माध्यम से लॉरेंस बिश्नोई एवं अमन साहू के टार्गेट को अंजाम देता है. गिरफ्तार शूटर रोहित स्वर्णकार तथा राजस्थान निवासी पप्पू सिंह लगातार मयंक सिंह के संपर्क में थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *