CG - प्रेमी ने प्यार में चली ऐसी चाल, साथ मरने की खाई कसम, प्रेमिका को खिलाया जहर, खुद भाग निकला, फिर जो हुआ...... - Balaji 36 News

CG – प्रेमी ने प्यार में चली ऐसी चाल, साथ मरने की खाई कसम, प्रेमिका को खिलाया जहर, खुद भाग निकला, फिर जो हुआ……


बिलासपुर। एक दूसरे के प्यार में प्रेमी जोड़े ने साथ जीने-मरने की कसमे खाई। युवक की सगाई दूसरी जगह तय होने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने साथ मरने की बात कहते हुए युवती को जहर का सेवन करवाया गया और आरोपी वहां से भाग निकला। वही युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ये पूरा मामला मस्तूरी थाने क्षेत्र का है।

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने जानकारी दी कि, आरोपी युवक सुरेश साहू और मृतिका के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन आरोपी युवक सुरेश साहू की सगाई किसी और के साथ हो गई थी जिसके बाद दोनों के बीच रात्रि मे विवाद और बहस भी हुई थी।

सुरेश साहू ने मृतिका को गाँव के हाई स्कूल के पास बुलाया और बोला की हम दोनों साथ जी नहीं सकते लेकिन मर तो सकते है, जिसके बाद युवती साथ मरने को तैयार हो गई। युवती ने तो जहर का सेवन किया लेकिन आरोपी युवक ने नहीं की और आरोपी सुरेश युवती को छोड़कर भाग निकला। युवती को गंभीर हालत मे रायपुर मेकाहारा मे भर्ती किया गया जहाँ इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। वही फरार आरोपी सुरेश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *