IAS रानू साहू का जेल से बाहर आना हुआ मुश्किल, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज... - Balaji 36 News

IAS रानू साहू का जेल से बाहर आना हुआ मुश्किल, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज…


रायपुर। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद भी निलंबित IAS रानू साहू की मुश्किलें खत्म नहीं हुई है। मंगलवार को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में निलंबित आईएएस रानू साहू की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने बुधवार तक के लिए फैसला सुरक्षित रखा था। बुधवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए रानू साहू की जमानत याचिका खारिज कर दी।

इससे पहले सोमवार को कोल स्कैम केस, जिसकी जांच ED कर रही थी,इस मामले में रानू साहू और दीपेश टांक को 7 अगस्त तक अंतरिम जमानत मिली थी। हालांकि EOW केस में रानू साहू अभी भी जेल में बंद हैं। ऐसे में जेल से बाहर आना मुश्किल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *