CG News : पटवारी के बाद अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार उतरेंगे सड़क पर, पढ़ें पूरी खबर...!! - Balaji 36 News

CG News : पटवारी के बाद अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार उतरेंगे सड़क पर, पढ़ें पूरी खबर…!!


महासमुंद। छत्तीसगढ़ में पूरे पटवारी 32 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं, तो वहीं अब प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी हड़ताल करने की तैयारी में हैं। इसके लिए मंत्री टंक राम वर्मा को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
बता दें कि झलप में नायब तहसीलदार से मारपीट से तहसीलदार और नायब तहसीलदार आक्रोशित हैं। कनिष्क प्रशासनिक संघ के बैनर तले ज्ञापन सौंपते हुए कार्यालय में सुरक्षा देने सहित 7 सूत्रीय मांग सामने रखी गई है। वहीं नायब तहसीलदार से मारपीट की घटना के विरोध में 10 से 12 जुलाई तक हड़ताल का ऐलान किया है। इतना ही नहीं मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल करने की चेतावनी भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *