जहरीला मशरूम खाने से दो साल की बच्ची की मौत, परिवार के 8 लोग अस्पताल में भर्ती - Balaji 36 News

जहरीला मशरूम खाने से दो साल की बच्ची की मौत, परिवार के 8 लोग अस्पताल में भर्ती


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के मरवाही में जंगल से तोड़कर लाया गया जहरीला मशरूम खाने से दो साल के एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि परिवार के 8 लोग तबीयत खराब होने से मरवाही के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मरवाही के नवाटोला के अशोक चंद्रा के घर शुक्रवार की शाम जंगल से तोड़कर लाए गए मशरूम की सब्जी बनाई गई थी। उसे परिवार के सभी सदस्यों ने खाया। खाने के बाद उन्हें पेट दर्द, उल्टी और बेचैनी होने लगी।

दो साल की सिद्धि चंद्रा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। शनिवार को उसे परिवार के लोग तुरंत मरवाही चिकित्सालय लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाकी लोगों की सेहत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *