राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत महापौर नीरज पाल ने हितग्राहियों को वितरण किया पट्टा, इधर मॉडल टाउन में बनेगा बैडमिंटन कोर्ट और सीसी रोड का भी होगा निर्माण, महापौर ने किया भूमिपूजन - Balaji 36 News

राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत महापौर नीरज पाल ने हितग्राहियों को वितरण किया पट्टा, इधर मॉडल टाउन में बनेगा बैडमिंटन कोर्ट और सीसी रोड का भी होगा निर्माण, महापौर ने किया भूमिपूजन


भिलाई नगर/ महापौर नीरज पाल ने आज वार्ड क्रमांक 3 में बैडमिंटन कोर्ट और सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर वार्ड वासियों को सौगात दी है। अब खेल प्रेमियों को कहीं दूसरे क्षेत्र में बैडमिंटन के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लगभग 10 लाख की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का शीघ्र ही निर्माण होगा। इधर मॉडल टाउन के क्षेत्र में सीसी रोड का भी निर्माण होगा इसकी शुरुआत भी आज से हो गई है, अति शीघ्र लोगों को इसका फायदा मिलेगा तथा आवागमन में आसानी होगी। आज वार्ड क्रमांक 3 के हितग्राहियों को राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टा का वितरण महापौर नीरज पाल, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर तथा स्थानीय पार्षद हरिओम तिवारी ने किया। 25 से अधिक हितग्राहियों को पट्टा मिलने से मालिकाना हक उन्हें मिला है। जिससे हितग्राहियों के चेहरे पर मुस्कान झलक रही थी। आज भूमि पूजन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे तथा इस अवसर पर नेहरू नगर कार्यालय के जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, प्रभारी सहायक अभियंता आलोक पसीने तथा उप अभियंता प्रभा टोप्पो भी मौजूद रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *