Crime : दिनदहाड़े तीन हत्याओं से दहला दमोह, पिता का काटा गला और दो बेटोें को पर चलाई गोली… - Balaji 36 News

Crime : दिनदहाड़े तीन हत्याओं से दहला दमोह, पिता का काटा गला और दो बेटोें को पर चलाई गोली…


दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम गांसा तारखेड़ा में सोमवार सुबह तीन लोगों की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह-सुबह हुई इन हत्याओं के बाद बड़ी संख्या में जिले का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि ग्राम बांसा में जमीनी विवाद को लेकर होमगार्ड जवान रमेश विश्वकर्मा का अपने ही परिजनों से विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते दोनों में दूरियां बढ़ीं और बाद में समझौते के प्रयास भी चले। बताया जाता है कि सोमवार को रमेश विश्वकर्मा को समझौते के लिए बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक, रमेश विश्वकर्मा जब अपने ही परिजनों के पास जमीनी विवाद का समझौता करने पहुंचा तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

वहीं दूसरी ओर मोटरसाइकिल से आ रहे रमेश के पुत्र उमेश और विक्की को आरोपियों ने रास्ते में रोका और उन पर गोलियां बरसा दी। गोलियां लगने पर उमेश और विक्की दोनों की ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते तीन लोगों की हत्या हुई है। सोमवार को समझौते के लिए एक परिवार के ही सदस्य के घर पर बुलाया गया था और इसी दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस सक्रिय है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के नाम पुलिस को बता दिए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *