अरपा नदी में गिर कर ग्रामीण की मौत भैंसा धोने के लिए निकला था घर से हुआ दुर्घटना का शिकार पढ़े पूरी खबर - Balaji 36 News

अरपा नदी में गिर कर ग्रामीण की मौत भैंसा धोने के लिए निकला था घर से हुआ दुर्घटना का शिकार पढ़े पूरी खबर


बिलासपुर :- मस्तूरी से लगे ग्राम पंचायत कोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव का निवासी ढेला राम साहू पीता महेतरू साहू उम्र लगभग 55 साल अरपा नदी में भैंस धोने के लिए गया हुआ था और गिर कर तेज बहाव के चपेट में आकर खुद ही बह गया जिसकी वजह से उसकी मौत भी हो गई बताया जाता है कि यह घटना लगभग दोपहर 12:00 बजे के आसपास की है उपस्थित लोगों ने बचाने का भरसक प्रयास किया पर तेज बहाव होने के कारण ढेला राम साहू को बचा नहीं पाये ऐसे में ग्राम पंचायत कोनी के सरपंच पति मनीराम कैवर्त को इसकी सूचना मिली और उन्होंने इसकी सूचना नजदीकी थाने में दी इसके बाद डेड बॉडी को किसी तरह निकाल कर पीएम के लिए मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया घटना के बाद कोनी में साहू परिवार में शोक की लहर है परिवार गम में डूबा हुआ है पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही कर रही हैं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *