CG - कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, जाँच में जुटी पुलिस….. - Balaji 36 News

CG – कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, जाँच में जुटी पुलिस…..


दुर्ग। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मार्ग कायम कर आगे की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक शिवरण कैम्प एक का रहने वाला था और श्रीशंकराचार्य काॅलेज का छात्र था। कॉलेज दोस्तों के मुताबिक, युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। दोस्तों ने उस युवती के घर में जाकर तोड़फोड़ की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *