https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
भिलाई :- नगर पालिक निगम, भिलाई के 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र में Electric Fault पैनल एवं ट्रांसफार्मर में दिनांक 20.06.2024 की रात में खराबी आ गई है। इसके कारण जलप्रदाय पूर्णता प्रभावित है। रात्रि तक संधारण कार्य पूर्ण करने की संभावना है। जिसके कारण नेहरु नगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, स्लाटर हाउस एवं फरीद नगर उच्चस्तरीय जलागार, प्रभावित रहेगा।
नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में रुआबांधा, नेवई, टंकी मरोदा, एवं रिसाली उच्चस्तरीय जलागार में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। जिसके कारण दिनांक 22.06.2024 को सुबह उपरोक्त उच्चस्तरीय जलागारों बड़े पानी टंकी में पानी नहीं भर पाएगा। इसके कारण जल आपूर्ति बाधित रहेगी ।
जनसंपर्क विभाग, नगर पालिका निगम, भिलाई