https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को बलौदा बाजार कांड के विरोध में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में बिलासपुर के प्रभारी व पूर्व जय सिंह अग्रवाल समेत जिले भर के कांग्रेस जन मौजूद रहेंगे।नेहरू चौक में दोपहर 12 बजे से आयोजित इस महाधरना में प्रदेश की चौपट कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और बलौदाबाजार कांड के वास्तविक आरोपियों को पकड़ने व निर्दोषों को तत्काल रिहा करने की मांग की जाएगी। सरकार का दायित्व है कि निर्दोषों को परेशान करने के बजाय हिंसा के जिम्मेदार असमाजिक तत्वों को पकड़े और छत्तीसगढ़ में फिर से शांति बहाल करे। शांत छत्तीसगढ़ में ऐसी घटनाओं की निंदा करते है।