विधायक गजेंद्र यादव पर बरसा लोगों का प्यार, चहेते विधायक को बधाई देने उमड़ा जन सैलाब - Balaji 36 News

विधायक गजेंद्र यादव पर बरसा लोगों का प्यार, चहेते विधायक को बधाई देने उमड़ा जन सैलाब


दुर्ग– शहर विधायक गजेंद्र यादव के जन्मदिन पर लोगों का खूब प्यार बरसा अपने चहेते विधायक को बधाई देने जन सैलाब उमड़ पड़ा उनके जन्मदिन को यादगार बनाने लोगों विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए

शहर विधायक गजेंद्र यादव ने अपना 45 वें जन्मदिन की शुरुआत चंडी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की। विद्युत नगर स्थित निवास में सुबह से ही अपने चहेते विधायक के जन्मदिन पर खुशियाँ साझा करने शुभचिंतको भीड़ उमड़ पड़ी। किसी ने भेंट स्वरूप उपहार दिया तो कोई केक काटकर जन्मदिन के मौक़े को यादगार बनाये। महिलाओ ने मंगल तिलक कर विधायक के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं युवाओ की टोली ने जमकर आतिशबाजी करते हुए अपना उत्साह प्रगट किए
विधायक के जन्मदिन के अवसर को खास बनाने शुभचिंतको ने विभिन्न आयोजन भी किये। सुबह 6 बजे विधायक गजेंद्र चंडी मंदिर एवं लंगूरवीर मंदिर में बिटिया प्राची के साथ पूजा कर पुलगांव स्थित गोशाला पहुँचे जहां गाय को गुड़ चना व हरा चारा खिलाकर तिलक लगाया। इसके पश्चात श्री यादव दादा दादी नाना नानी पार्क पहुँचे जहाँ सैंकड़ो की संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकों ने पूरे उत्साह से जन्मदिन मनाया उन्होंने शाल श्रीफल व गमछा भेंट कर सम्मान करते कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्होंने गजेंद्र को विधायक चुना है वे उसी के अनुरूप जनता की सेवा में जुटे है। वे अपनी सादगी और सभी के साथ अपनेपन के व्यवहार से सबका दिल जीत लेते है।
*बोरसी में किया वृक्षारोपण*
अपने लोकप्रिय विधायक के जन्मदिन पर बोरसी क्षेत्र के शुभचिंतको ने बोरसी में तालाब किनारे मैदान पर वृक्षारोपण किये, इसके पश्चात अग्रसेन चौक में कार्यकर्त्ताओ से मुलाकात कर जन्मदिन की खुशियां साझा की तदोपरांत स्टेडियम में बैडमिंटन खिलाड़ियों के ग्रुप के साथ जन्मदिन मनाये।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *