रायपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम अरुण साव सहित इन मंत्री विधायकों ने किया स्वागत


रायपुर: राज्य मंत्री की शपथ लेनें के बाद आज तोखन् साहू रायपुर पहुचे. रायपुर एयरपोर्ट पर फुल माला गाजे बाजे के साथ पूरे गर्मजोशी से कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया. तोखन साहू के स्वागत के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री श्याम बिहारी जयशवाल, सांसद महेश कश्यप, विधायक मोतीलाल साहू भी मौजूद थे.

तोखन साहू ने पीएम मोदी का आभार जताया और कहा कि, उनकी प्राथमिकता लोगो तक सरकार की योजनाओं को पहुचाना है, साथ ही हमने जो वादा किया है उन्हे पुरा करना है. डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास होगा. हम सब मिलकर काम करेंगे. छत्तीसगढ़ व देश का गौरव बढ़ाने काम करेंगे.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *