CG ACCIDENT: अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौके पर हुई मौत…. - Balaji 36 News

CG ACCIDENT: अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौके पर हुई मौत….


रायपुर/बेमेतरा। CG ACCIDENT: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई. वहीं पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक बेमेतरा नेशनल हाईवे 30 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई.

CG ACCIDENT: बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं. युवक की लाश सडक पर बिछ गई. सड़क भी खून से लाल दिखी. राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि कलेक्टोरेट कार्यालय के पास घटना हुई है. मौके पर बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची. जहां शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. अज्ञात वाहन की तलाश जारी है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *