फिर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम...महिलाओं के कपड़े फाड़े, घर में घुसकर मारा - Balaji 36 News

फिर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम…महिलाओं के कपड़े फाड़े, घर में घुसकर मारा


बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. शालिग्राम गर्ग और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप है. शालिग्राम गर्ग ने एक परिवार के घर में घुसकर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की और लाठी डंडों पीट-पीटकर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. धीरेन्द्र शास्त्री के भाई के गुंडागर्दी का वीडियो भी सामने आया है.

शालिग्राम गर्ग की गुंडागर्दी-

जानकारी के मुताबिक़, यह मामला छतरपुर के बमीठा थाना के गढ़ा गांव का है. गुरवार रात बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई शालिग्राम गर्ग गढ़ा गांव में रहने वाले अपने सेवादार जीतू तिवारी के घर साथियों के साथ घुस गया. और धमकी देने लगा. हालाँकि के लोगों के समझाने पर चला गया. अगले दिन शुक्रवार को फिर आया. लाठी-डंडों से सभी को मारने लगा. घर में मौजूद महिलाएं, बुजुर्ग और नाबालिग को भी पीट – पीटकर लहूलुहान कर दिया है. इतना ही नहीं शालिग्राम ने उन्हें गन्दी गालियां दी. मारपीट के घटना के दौरान बच्ची का हाथ भी टूट गया.

लाठी-डंडों से पीटा-

शालिग्राम गर्ग के गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमे कुछ लोग काली गाड़ी में आते हैं. सभी के हाथों में डंडा होता है. वो जीतू तिवारी धमकी देते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वो उन्हें बेरहमी से मारने लगते हैं.

महिलाओं के कपडे फाड़े-

इस मामले पीड़ित परिवार ने थाने में शालिग्राम गर्ग के खिलाफ केस दर्ज कराया है. जीतू तिवारी ने बताया कि शालिग्राम गर्ग और जीतू तिवारी काफी पुराने दोस्त है. शालिग्राम हमेशा नशे और कई गंदे गलत कामों में शामिल था. जिसके वजह से उसने उसका साथ छोड़ दिया. इससे नाराज शालिग्राम ने उसके साथ मारपीट की. परिवारवालों का आरोप है कि उनलोगों ने महिलाओ के कपड़े भी फाड़े है.

शालिग्राम पर केस दर्ज-

बताया जा रहा है घटना की सूचना मिलने पर बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी. लेकिन वे मामला दर्ज नहीं कर रही थी. वीडियो वायरल होने के बाद छतरपुर पुलिस ने धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *