सस्पेंड ब्रेकिंग : ASI पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर SP ने किया निलंबित...जानिए पूरा मामला - Balaji 36 News

सस्पेंड ब्रेकिंग : ASI पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर SP ने किया निलंबित…जानिए पूरा मामला


धमतरी। जिले में रिश्वतखोर ASI के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एएसआई को निलंबित कर दिया है।

दरअसल धमतरी सिटी कोतवाली में एक मारपीट के मामले में यह सारी लेनदेन की बात सामने आई है। मारपीट के आरोपी को मुचलके पर छोड़ने की बात में एएसआई ने पैसों की मांग की थी। यह लेन-देन साढ़े चार हजार रुपए में सेट हुआ था। पैसे देने वाले पक्ष ने खुद इस लेन-देन का वीडियो बनवाया और इस पूरे मामले की शिकायत धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय से की। प्रमाण के तौर पर वीडियो भी दिया गया है। धमतरी एसपी ने मामले को संज्ञान में लिया। बताया जा रहा है कि एएसआई रमेश साहू को फौरन ही निलंबित किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *