छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा को लेकर बड़ी खबर, बिलासपुर से ये फ्लाइट फिर होगी शुरू, देखें पूरा शेड्यूल - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा को लेकर बड़ी खबर, बिलासपुर से ये फ्लाइट फिर होगी शुरू, देखें पूरा शेड्यूल


रायपुर। अलाइंस एयर ने बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए रिवाइज्ड समर शेड्यूल जारी किया है। 3 साल से बंद प्रयागराज-जबलपुर की फ्लाइट को 1 जून से फिर शुरू किया जाएगा। आपको बता दें तीन साल से अधिक समय से चल रहे प्रयागराज और जबलपुर फ्लाइट को एलाइंस एयर कंपनी ने दो माह पहले बंद कर दिया था। इसलिए बिलासपुर से सातों दिन के स्थान पर सिर्फ दो दिन दिल्ली और कोलकाता की फ्लाइट उपलब्ध थी। इसके खिलाफ शहर के लोग आंदोलन करने लामबंद होने लगे थे।  इसका असर भी देखने को मिला। एलाइंस एयर कंपनी ने प्रयागराज, जबलपुर के साथ बिलासपुर- जगदलपुर के बीच नई हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया गया है। एक जून से लागू होगा।

1 मार्च 2001 से बिलासपुर से कमर्शियल हवाई सेवा शुरू हुई। इसके साथ ही बिलासापुर हवाई अड्डे से सप्ताह में आठ फ्लाइट प्रयागराज, जबलपुर और दिल्ली के लिए चलती थी। बिलासपुर-कोलकाता और बिलासपुर-दिल्ली सीधी हवाई सेवा शुरू करने के साथ ही एलाइंस एयर कंपनी ने पहले से चल रही फ्लाइट प्रयागराज और जबलपुर का संचालन बंद कर दिया गया है। वर्तमान में सप्ताह में सिर्फ दो दिन मंगलवार और गुरूवार को दिल्ली और कोलकाता हवाई सेवा का लाभ लोगों को मिल रहा है। एलाइंस एयर कंपनी द्वारा रिवाइज्ड शेड्यूल 26 अक्टूबर तक लागू रहेगा। इसके बाद नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

सप्ताह में कब, कहां की मिलेगी फ्लाइट 

सोमवार – नई दिल्ली से फ्लाइट रवाना होकर जगदलपुर पहुंचेगी. जगदलपुर से 12.05 बजे रवाना होकर 13.10 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. इसके बाद 13.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी. जो 16.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

मंगलवार – कोलकाता से 7 बजे फ्लाइट रवाना होकर 8.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 9.15 रवाना होकर 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं दूसरी फ्लाइट प्रयागराज से 10 बजे रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 12.30 बजे रवाना होकर 13.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

बुधवार – नई दिल्ली 7.50 बजे विमान रवाना होकर 11.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 11 बजे रवाना होकर 12.05 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। वहां से नई दिल्ली जाएगी।

गुरूवार – कोलकाता से 7 बजे फ्लाइट रवाना होकर 8.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 9.15 रवाना होकर 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं प्रयागराज से 10 बजे दूसरी उड़ान रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर आएंगी। इसके बाद 12.30 बजे रवाना होकर 13.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

शुक्रवार – जगदलपुर से फ्लाइट रवाना होकर 12.50 बजे बिलासपुर आएंगी। इसके बाद 13.15 बजे रवाना होकर 16 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

शनिवार – कोलकाता से 5.55 बजे रवाना होकर 7.45 बजे बिलासपुर आएंगी। यहां से 8.10 बजे रवाना होकर 10 बजे कोलकाता पहुंचेगी। दिल्ली से 8.10 बजे फ्लाइट रवाना होकर 10.55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 11.20 बजे रवाना होकर 12.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर से 12.40 बजे रवा होकर 13.35 बजे बिलासपुर आएंगी। इसके बाद बिलासपुर से 14 बजे रवाना होकर 16.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

रविवार – जगदलपुर से 10.30 बजे फ्लाइट रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर आएंगी। यहां से 11.50 बजे रवाना होकर 12.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *