वैष्‍णो देवी से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्‍त...एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत - Balaji 36 News

वैष्‍णो देवी से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्‍त…एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत


नई दिल्ली/ अंबाला :  हरियाणा के अंबाला जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। पीड़ित माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा करने वाले तीर्थयात्री थे।

धिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को हरियाणा के अंबाला जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। हादसे के समय बस में सवार सभी लोग सो रहे थे। घायल यात्रियों का कहना है कि उनको नहीं पता कि हादसा कैसे हुआ।हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सिविल अस्पताल अंबाला कैंट के चिकित्सा अधिकारी डॉ कौशल कुमार के अनुसार, दुर्घटना शुक्रवार तड़के अंबाला-दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। डॉ कौशल ने आगे बताया कि इस घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। अधिकारी फिलहाल दुर्घटना के कारण की जांच कर रहे हैं। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *