CG BREAKING: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, दिग्गज आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने छोड़ी पार्टी, लगाए ये आरोप… - Balaji 36 News

CG BREAKING: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, दिग्गज आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने छोड़ी पार्टी, लगाए ये आरोप…


रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय कांग्रेस की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। कल सुबह राजीव भवन में वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले श्री साय ने आज भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को भेजा है। इस्तीफे में उन्होंने पार्टी में अपने खिलाफ षड्यंत्र होने और गरिमा पर ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। चुनावी साल में भाजपा के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *