CG ACCIDENT BREAKING : तेज रफ़्तार ट्रक और कार में भिड़ंत, डेढ़ साल की मासूम की दर्दनाक मौत, 5 की हालत गंभीर - Balaji 36 News

CG ACCIDENT BREAKING : तेज रफ़्तार ट्रक और कार में भिड़ंत, डेढ़ साल की मासूम की दर्दनाक मौत, 5 की हालत गंभीर


कवर्धा : CG ACCIDENT BREAKING : जिले में चिल्फी घाटी के पास दभीषण सड़क हादसा हो गया है. यहाँ राजाढार में एक तेज रफ़्तार ट्रक और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गया. हादसे में डेढ़ साल की मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. अन्य 5 की हालत गंभीर हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. यह मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, रायपुर-जबलपुर NH 30 चिल्फी घाटी के आगे राजाढार में ट्रक और कार में जबरदस्त भिड़ंत हुआ है. हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. बच्ची की मां सहित 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए बोडला के सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *