Crime : प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है वजह…!! - Balaji 36 News

Crime : प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है वजह…!!


बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के यादव मोहल्ला में लिव इन रिलेशन में रह रहे एक युवक ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि मृतिका निधि केंवट 23 वर्ष जूना के पचरी घाट की रहने वाली थी। जो पिछले 5 वर्षों से यादव मोहल्ला में अपने प्रेमी आरोपी शत्रुघ्न पटेल 26 वर्ष के साथ लिव इन में रह रही थी। बताया जाता है कि मृतिका और उसके प्रेमी के खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज है। दोनों साथ में चखना सेंटर चलाते थे।

बताया जाता है कि बीती रात उन दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी शत्रुघ्न ने निधि को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद फरार हुए शत्रुघ्न को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर सिविल लाइन पुलिस पहुंच जांच में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *