आईएएस अनिल टुटेजा का रिमांड खत्म...ईडी कोर्ट में करेगा पेश - Balaji 36 News

आईएएस अनिल टुटेजा का रिमांड खत्म…ईडी कोर्ट में करेगा पेश


रायपुर। शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा की 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद आज रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। वही महादेव सट्टा एप मामले में जेल में बंद अमित अग्रवाल की जमानत याचिका पर आज निर्णय सुनाया जाएगा। गौरतलब है कि 17 मई को अमित अग्रवाल की जमानत याचिका पर बहस हुई थी। और सोमवार तक फैसला सुरक्षित रखा गया है।

बता दें कि शराब घोटाले मामले में ईडी को पूछताछ के दौरान बहुत सारे सबूत मिले है। इसके साथ ही टुटेजा से पूछताछ के दौरान बहुत सारे लोगों के नाम सामने भी आए हैं। जिन्हे ईडी समंस जारी कर पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुला रही है। जल्द ही इस मामले में ईडी अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी कर सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *